Uncategorized

तिलकेजा तालाब किनारे जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त…

Korbavani.com। उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा तालाब के पास जुए की महफिल सजा रहे चार लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के साथ करीब 12 हजार रुपये नकद जब्त किए। कार्रवाई 7 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, तिलकेजा तालाब के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उरगा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस कार्रवाई में संतोष अग्रवाल पिता पुरन अग्रवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी तिलकेजा; विश्वनाथ खरे पिता गोविंद राम, उम्र 53 वर्ष, निवासी सेमीपाली; रामलाल केंवट पिता लक्ष्मीनारायण केंवट, उम्र 37 वर्ष, निवासी तिलकेजा; तथा धर्मेंद्र जायसवाल पिता रूपनारायण जायसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी तिलकेजा को गिरफ्तार किया गया।मौके से 52 पत्ती ताश और करीब 12 हजार रुपये की नगदी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में उरगा पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। स्थानीय स्तर पर जुए के खिलाफ की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता का उदाहरण मानी जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button