Uncategorized

Korba Breaking- हाथी के हमले में युवक की मौत, भैंस खोजने गया था जंगल..

Korbavani.com। कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत धवलपुर गांव में बीती रात एक युवक की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार गोंड (35) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार संतोष अपनी लापता भैंस की तलाश में जंगल गया था। इसी दौरान उसका सामना विचरण कर रहे हाथी से हो गया। हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी की मांग की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button