Uncategorized

Korba Breaking- लापता युवती का शव नवाडीह जंगल में मिला, जहर की शीशी बरामद होने से बढ़ा रहस्य…

Korbavani.com। बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस के अनुसार नवाडीह के सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह कंवर ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान सपना धनुवार (20 वर्ष), पिता हरिराम धनुवार के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना में दर्ज थी और पिछले करीब 20 दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी।घटनास्थल से पुलिस को एक जहर की शीशी भी बरामद हुई है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button