Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा में बुलडोजर एक्शन- प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रज्जाक अली के निर्माण पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो…

Korbavani.com। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए हमले की जांच के दौरान रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच में निर्माण को नियमों के विपरीत पाए जाने पर कार्रवाई की गई। प्रशासन का दावा है कि यह कदम वैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटनाक्रम के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button