Korbavani.com- कोरबा की जैव विविधता बचाने आगे आएं लोग, विश्व जैव विविधता दिवस पर संरक्षण का संदेशकोरबा। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता से भरपूर एक अनमोल धरोहर है, जिसकी पहचान यहां के घने जंगल, कल-कल बहती नदियां, पर्वत श्रृंखलाएं, पहाड़ी पर्यटन स्थल, जलाशय और विविध वन्यजीवों से होती है।उन्होंने कहा कि कोरबा की धरती पर हाथियों का विचरण, दुर्लभ किंग कोबरा, तेंदुआ, भालू समेत अनेक वन्यजीवों की मौजूदगी इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पक्षी, तितलियां और अन्य जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जितेंद्र सारथी ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी बेहद जरूरी है। स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का आधार भी जैव विविधता ही है। यदि जंगल, जल स्रोत और वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियां भी इस प्राकृतिक वैभव का अनुभव कर सकेंगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। साथ ही कहा कि वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम लगातार वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कार्य कर रही है। किसी भी वन्यजीव के संकट में होने पर आमजन स्वयं हस्तक्षेप न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से जंगल, जल और वन्यजीवों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लेने की अपील भी की गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




