Uncategorized

सुशासन तिहार 2026 के बैनर से प्रधानमंत्री की तस्वीर गायब, निगम की बड़ी लापरवाही पर उठे सवाल…

Korbavani.com। नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए आधिकारिक बैनर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर गायब दिखाई दी, जिसके बाद लोगों के बीच चर्चा और सवालों का दौर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई थीं, लेकिन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “सुशासन तिहार” योजना से जुड़े आयोजन में प्रधानमंत्री की तस्वीर का न होना लोगों को खटक रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल एक छोटी चूक नहीं बल्कि प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही का मामला है। बताया जा रहा है कि “सुशासन तिहार” का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाना है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रधानमंत्री की तस्वीर गायब होने से कार्यक्रम की तैयारी और निगरानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने इसे निगम अधिकारियों की अनदेखी बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला मामला कहा है। अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर इतने बड़े आयोजन के बैनर को अंतिम रूप देते समय इस गलती पर किसी की नजर क्यों नहीं गई। फिलहाल इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button