Korbavani.com। वेदांता समूह की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2026 में लगातार दूसरे वर्ष शून्य सुरक्षा दुर्घटनाएं और शून्य चोरी की घटनाएं दर्ज कर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए कंपनी ने ‘बड़ा खाना 2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन कर सुरक्षा टीम के योगदान को सम्मानित किया।वर्ष 2026 में बालको ने कुल घटनाओं में करीब 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की और बिना किसी संचालन बाधा के कार्यों को सुचारु रखा। यह सफलता तकनीक आधारित निगरानी, डेटा विश्लेषण और अनुशासित कार्यप्रणाली के समन्वय से संभव हो सकी। इस दौरान 55 लाख से अधिक कर्मचारियों और साझेदारों की आवाजाही तथा 1.25 लाख से अधिक वाहनों की गतिविधियों पर उन्नत सर्विलांस और जीपीएस के माध्यम से नजर रखी गई। वहीं, 1500 से अधिक ‘सुरक्षा मित्रों’ के सहयोग से लगभग 37 प्रतिशत संभावित घटनाओं को पहले ही टाल दिया गया।‘बड़ा खाना 2026’ में 200 से अधिक कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में सुरक्षा कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सीएसओसी टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ‘जीरो हानि’ और उत्कृष्टता कंपनी की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। तकनीक, मजबूत प्रक्रियाओं और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम हासिल किए जा रहे हैं। भविष्य में भी सुरक्षा प्रणाली को और उन्नत करने और जोखिमों की पूर्व पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने सड़क सुरक्षा में स्वचालित निगरानी, सख्त अनुपालन और मॉक ड्रिल जैसे उपाय अपनाए हैं। साथ ही 5500 से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा, सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।बालको की सुरक्षा प्रणाली में 1600 से अधिक एआई आधारित कैमरे, जीपीएस निगरानी, क्यूआर कोड पेट्रोलिंग, त्वरित प्रतिक्रिया टीम, डॉग स्क्वाड और 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल जैसी उन्नत व्यवस्थाएं शामिल हैं। पूर्णतः महिला संचालित सीएसओसी में ट्रांसजेंडर कर्मियों की भागीदारी भी समावेशी सुरक्षा मॉडल को दर्शाती है।कंपनी आने वाले समय में सुरक्षा ढांचे को और सुदृढ़ करते हुए तकनीक के विस्तार और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- पीएम जनमन सड़क में भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने खोली पोल, पंचायत पतरापाली–कोरवा मार्ग पर जांच की उठी तेज मांग, जनदर्शन में हुई शिकायत.. देखें वीडियो…
16 hours ago
Korba Breaking- जटगा वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक- घर, फसल और केला बाड़ी उजड़ी, ग्रामीणों में दहशत.. देखें वीडियो…
2 days ago


