Korbavani.com। कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के पास बीते देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिसमें कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा भिड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती निवासी सोनी परिवार के सदस्य चांपा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद चौथिया की रस्म निभाकर सभी देर रात करीब 2 बजे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टोल नाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पूरे क्षेत्र में भी मातम पसरा हुआ है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.



