Korbavani.com- कोरबा प्रशासनिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के लालघाट इलाके में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान उत्तरा कुमार कश्यप के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह तहसीलदार का ड्राइवर था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह घर से निकला था और देर शाम उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
3 hours ago
Korba Breaking- बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…
5 hours ago
Check Also
Close


