Korbavani.com। शहर के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा शैक्षणिक अवसर सामने आया है। Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala, Korba द्वारा 12 अप्रैल को मेगा ऑफलाइन स्कॉलरशिप टेस्ट (SAT) आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र और JEE/NEET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों को कम शुल्क में उच्च गुणवत्ता वाली ऑफलाइन कोचिंग उपलब्ध कराना है। चयनित विद्यार्थियों को 2-टीचर लर्निंग मॉडल, अनुभवी शिक्षकों द्वारा कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई, नियमित टेस्ट, परफॉर्मेंस ट्रैकिंग और दैनिक डाउट सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, बेहतर व्यक्तिगत ध्यान सुनिश्चित करने के लिए बैचों में सीमित सीटें रखी गई हैं।इस स्कॉलरशिप टेस्ट को आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन भी घोषित किए गए हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 100 छात्रों को गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे, जबकि टॉप 11 छात्रों को पूरी तरह फ्री सीट पर पढ़ने का अवसर मिलेगा। कोरबा के विद्यार्थियों के लिए कुल 50 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप निर्धारित की गई है, जो इस आयोजन को और खास बनाती है।परीक्षा 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। परीक्षा के लिए कोरबा सेंटर और एनटीपीसी सेंटर निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए 7880189142 और 7880189145 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और बिना शहर छोड़े ही बेहतर कोचिंग के साथ अपने डॉक्टर या इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करें।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
3 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


