Uncategorized

Korba Breaking- बांगो थाना क्षेत्र में ट्रेलर और ऑयल टैंकर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, घंटों जाम.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट के पास अभी अभी एक ट्रेलर और ऑयल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर बाल-बाल बच गए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करने के लिए मशक्कत की और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को धीरे-धीरे खुलवाया गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button