Korbavani.com । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में कोरबा जिले के सक्रिय कार्यकर्ता शहनवाज खान को सदस्य बनाए जाने पर जिले में उत्साह का माहौल है।शहनवाज खान को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से शिक्षा प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।पार्टी नेताओं ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण अंग है, जो शैक्षणिक गतिविधियों और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन की प्राथमिकता है।इस नियुक्ति को लेकर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह देखा जा रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
2 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
2 hours ago


