Uncategorized

पंचायत सोनपुरी में मनरेगा भुगतान अटका, मजदूरों का सब्र टूटा; जांच और कार्रवाई की मांग तेज..

मास्टर रोल की जांच तो लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर…

Korbavani.com। जिले के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को वर्ष 2023-24 की मजदूरी अब तक नहीं मिलने से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। अपने ही मेहनताने के लिए मजदूरों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत गांव में खेत समतलीकरण का कार्य कराया गया था, जिसमें कई मजदूरों ने मेहनत की। इसके बावजूद करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर आज तक अपने भुगतान से वंचित हैं। महिला पंच ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से मजदूरों में असंतोष गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने भुगतान प्रक्रिया में पक्षपात के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों के रिश्तेदारों और करीबियों का भुगतान पहले ही कर दिया गया, जबकि वास्तविक मजदूर अब भी इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मास्टर रोल की बारीकी से जांच की जाए, तो लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर हो सकती है। मजदूरों ने प्रशासन से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button