Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद आयोजित गोष्ठी में पार्टी की विचारधारा, इतिहास और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में उद्योग व आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यालय परिसर को झालरों, रंगोली और दीपों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जबकि इसके पूर्व भारतीय जनसंघ के रूप में संगठन कार्यरत था, जिसकी स्थापना 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने आपातकाल के दौर का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को रेखांकित किया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों और उनके नेतृत्व में देश के विकास कार्यों को प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की गई। कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्रमुख उपलब्धियां बताया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से घर-घर भाजपा का ध्वज फहराने और “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान, स्वच्छता अभियान और सेवा गतिविधियों को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
4 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
4 hours ago


