Uncategorized

Korba Breaking- अविश्वास प्रस्ताव में मात खाया विपक्ष, करूमौहा में सरपंच कविता बाई की जीत..देखें वीडियो…

Korbavani.com। जिले के ग्राम पंचायत करूमौहा में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अंततः विफल हो गया। इस राजनीतिक उठापटक में सरपंच कविता बाई ने बहुमत हासिल कर अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने में सफलता पाई। जानकारी के अनुसार पंचायत में कुल 12 पंच हैं, जिनमें से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को दो-तिहाई बहुमत यानी 9 वोटों की आवश्यकता थी। हालांकि मतदान के दौरान विपक्ष को केवल 8 वोट ही मिल सके, जिससे प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। वहीं सरपंच कविता बाई को 4 वोट प्राप्त हुए, जो एक-तिहाई से अधिक होने के कारण उनके पक्ष में निर्णायक साबित हुआ। इस परिणाम के साथ ही सरपंच को हटाने की कोशिशें नाकाम हो गईं और कविता बाई ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मतदान के बाद पंचायत में माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। सरपंच समर्थकों और ग्रामीणों ने जीत का जश्न मनाते हुए कविता बाई और उनके सहयोगी पंचों का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से खुशी जाहिर करते हुए सरपंच को दूध से नहलाया और मिठाइयां बांटी। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों का कहना है कि यह जीत विकास कार्यों और जनविश्वास की जीत है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंचायत की राजनीति में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में पंचायत के विकास कार्यों पर इसका असर देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button