Uncategorized

Korba Breaking- कटघोरा झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचे लोग…

Korbavani.com- जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोराघाट पिकनिक स्पॉट जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ईंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया। लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में ईंटें लदी हुई थीं, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं। हादसे के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर को सीधा करने में जुट गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक अन्य ट्रैक्टर की मदद से पलटे वाहन को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button