Korbavani.com। दिव्य दरबार के दूसरे दिन की सफल समाप्ति के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अचानक कटघोरा स्थित सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी (चकचकवा) मंदिर पहुंचना क्षेत्र में आस्था का बड़ा केंद्र बन गया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े और पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया।मंदिर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने श्री राम मंदिर में विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीराम के समक्ष क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी के प्राचीन पद-चिन्हों के दर्शन किए, जिन्हें स्थानीय श्रद्धालु अत्यंत पवित्र मानते हैं। पूजा के दौरान उन्होंने बजरंगबली की विधिवत आरती उतारी और उपस्थित भक्तों को सनातन धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। उनके दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।महाराज के इस अचानक दौरे से कटघोरा सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। देर तक मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
13 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
14 hours ago


