Uncategorized

कोरबा में बढ़ता अपराध- बदमाशों के आतंक से बेटियां असुरक्षित, नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला…

मंत्री-सांसद बंगले के पास वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से मारा चाकू, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Korbavani.com- कोरबा शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वीआईपी इलाके भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मंत्री और सांसद के बंगले के पास एक नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिए जाने की घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड निवासी एक युवती, जो निजी अस्पताल के लैब में नर्स के रूप में कार्यरत है, रोजाना की तरह सुबह करीब 10:30 बजे ड्यूटी के लिए निहारिका स्थित लैब जा रही थी। इसी दौरान मंत्री और सांसद के बंगले के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और पीछे से युवती की पीठ पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले के बाद चाकू युवती की पीठ में ही फंसा रह गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती ने अपने मित्र को फोन कर जानकारी दी। मित्र मौके पर पहुंचा और उसे गंभीर अवस्था में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता से प्राथमिक पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह पैदल जा रही थी, तभी पीछे से आए दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कोरबा की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button