Korbavani.com। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राज्य सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी और पूर्व IG रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद की गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) निर्धारित किया गया है। मामले की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 को हुई, जब पीड़ित महिला ने पुलिस मुख्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार, विवाद की जड़ें वर्ष 2017 से जुड़ी हैं, जब डांगी कोरबा में SP के पद पर पदस्थ थे। सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई बातचीत बाद में कथित प्रताड़ना में बदल गई। महिला ने आरोप लगाया है कि दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान भी डांगी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगातार दबाव बनाया। आरोपों में यह भी शामिल है कि योग सिखाने के बहाने वीडियो कॉल पर बुलाया जाता था और बात न मानने पर महिला के पति, जो कि SI हैं, के तबादले की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उसके पास इस पूरे मामले से जुड़े पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी ओर, रतन लाल डांगी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे ब्लैकमेलिंग की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही DGP को शिकायत देकर महिला द्वारा फंसाने की आशंका जताई थी।सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) नियम 1968 और 1969 के तहत प्रथम दृष्टया आचरण संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
3 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
4 hours ago


