Korbavani.com। पाली-तानाखार विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत छिन्दिया के महुआपारा (बाबूपारा) में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार अग्रवाल (पाली-तानाखार), जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष विदवान सिंह मरकाम, गोंगपा के सक्रिय कार्यकर्ता बुधराम मसराम सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। भूमिपूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत खिरटी के रनई में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत खिरटी में पीडीएस भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया, जिससे ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी सुविधाओं का लाभ व्यवस्थित रूप से मिल सकेगा। इसके अलावा ग्राम केतमा (ग्राम पंचायत खिरटी) में भी लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, गोंगपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई सकारात्मक पहल की बात भी कही गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




