Uncategorized

कोरबा को मिला 100 बेड का सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’, आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा..

Korbavani.com। शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 100 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। टी.पी. नगर स्थित यह नया हॉस्पिटल कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं की नई सौगात माना जा रहा है। हॉस्पिटल में 100 बिस्तरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें स्थापित की गई हैं। प्रबंधन के अनुसार यहां मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार देने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं, अनुभवी नर्सिंग केयर तथा पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही मरीजों की आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। हॉस्पिटल के संचालक दिवेक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यश मित्तल ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शिवाय हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शहर में इस नए सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button