Korbavani.com। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और हड़कंप का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी 38 वर्षीय चंदा देवी साह गुरुवार शाम अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गईं। घटना के समय उनकी दो बेटियां मौके पर ही मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरते देख दोनों बेटियां जोर-जोर से चीखने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग और रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बालको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौके पर मौजूद थीं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका चंदा देवी साह के 6 बच्चे हैं और पति लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार की जिम्मेदारी चंदा देवी पर ही थी। वह बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं और अपनी छह बेटियों की परवरिश कर रही थीं। महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




