Korbavani.com- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास 01 मार्च रविवार को शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पहुंचीं, पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा आटो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर व आंतरिक चोटें आई हैं। ई-रिक्शा आटो चालक फरार हो गया, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


