Korbavani.com- बालको नगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को उनके जन्मदिन के अवसर पर दोहरा बधाई संदेश प्रेषित करते हुए भावपूर्ण अभिनंदन किया।चैंबर व्यापरियों ने कहा कि श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने मंत्री कार्यकाल में क्षेत्र के विकास, व्यापारिक हितों के संरक्षण तथा अधोसंरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्रीमती रेणु अग्रवाल ने महापौर के रूप में नगर विकास, स्वच्छता अभियान और जनसुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वहीं बालको नगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष समुदाय ने दोनों जनप्रतिनिधियों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बालको नगर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों नेता आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर व्यापारिक वर्ग में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखा गया।







