Korbavani.com। जनसेवा एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं श्रीमती रेणु अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे शहर में बधाइयों का तांता लगा रहा। समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पोस्टर एवं बधाई संदेशों में दोनों नेताओं की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया गया है। संदेश में उल्लेख किया गया है कि आप दोनों का जनसेवा के प्रति समर्पण एवं नगरहित में निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत यश-कीर्ति प्रदान करें। नगर निगम कोरबा क्षेत्र के पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी जन्मदिवस को विशेष उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की है। कई स्थानों पर केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई वितरण कर खुशियां साझा की जाएंगी। वहीं निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल एवं श्रीमती रेणु अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में विकास की नई दिशा दी और आमजन के बीच सादगीपूर्ण व्यवहार से अलग पहचान बनाई।जन्मदिवस के इस अवसर पर शहरभर से मिल रही शुभकामनाएं उनके जनाधार और लोकप्रियता को दर्शाती हैं। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनका मार्गदर्शन आगे भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


