Uncategorized

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की जनसुनवाई में उमड़ा जनसमर्थन, पताड़ी में 1600 मेगावाट विस्तार को 95% लोगों की सहमति.. देखें वीडियो…

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता…

Korbavani.com। बरपाली तहसील के ग्राम सरगबूंदिया स्थित शासकीय स्कूल मैदान में आयोजित जनसुनवाई में कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता विस्तार को व्यापक समर्थन मिला। पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रिया के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में 12 गांवों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल पीठासीन अधिकारी रहे। क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू, एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे, कार्यपालक अभियंता प्रसन्ना सोनकर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी की ओर से पर्यावरण विभाग प्रमुख आर.एन. शुक्ला ने परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम करीब ढाई घंटे तक चला।
खोड्डल, पताड़ी, सरगबूंदिया, पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा समेत 12 गांवों के ग्रामीणों ने रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। प्रशासन ने सभी बिंदुओं को दर्ज कर नियमानुसार विचार का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में उपस्थित लगभग 95 प्रतिशत लोगों ने 800-800 मेगावाट की दो नई इकाइयों के प्रस्ताव का समर्थन किया। सभा में सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर (पताड़ी), संगीता कंवर (पहंदा), अश्वनी कुमार तंवर (सरगबूंदिया), कन्हैय्या बिंझवार (ढ़नढ़नी), निकिता सिंह (खोड्डल), उषा धनंजय बिंझवार (संडैल), रिंकी कंवर (बरीडीह), अचला कंवर (कटबितला), गीता बाई मांझी (अखरापाली), ललिता बाई जगत (उरगा), भुनेश्वर बिंझवार (बरपाली) और तेरस बाई (तिलकेजा) सहित जनप्रतिनिधियों ने समर्थन में अपनी बात रखी। जनपद सदस्य कमलेश्वरी कंवर, अजय कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष किशन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष किशन साव और राजू साहू ने कहा कि संयंत्र विस्तार से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। रिसदिहापारा की भारती कुर्रे ने गांवों में सोलर लाइट, शिक्षा सामग्री वितरण और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विस्तार का समर्थन किया। संगीता कंवर ने कहा कि कंपनी की सामाजिक पहलों से पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।
गौरतलब है कि बरपाली तहसील स्थित संयंत्र में वर्तमान में 300-300 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं। कंपनी द्वारा आसपास के 12 से अधिक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और आधारभूत संरचना विकास के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जनसुनवाई के समापन पर प्रोजेक्ट प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद ने क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button