Korbavani.com। ग्राम पंचायत उरगा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अदाणी फाउंडेशन की पहल पर अदाणी पावर लिमिटेड के सीएसआर मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों को लंबे समय से कच्ची सड़क के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव से स्थिति गंभीर हो जाती थी। नई सीसी सड़क बनने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसुईया कंवर और वचन बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले ग्राम कटबीतला में सामुदायिक मंच निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया था। कोरबा क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला और खोद्दल सहित 14 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ थीम के तहत सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


