Korbavani.com। नव निर्वाचित अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल के प्रथम बालको आगमन पर भारतीय मज़दूर संघ, कोरबा द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 को बालको कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिलामंत्री नवरतन बरेठ की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने राधेश्याम जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की वर्तमान परिस्थितियों, श्रमिकों की जमीनी समस्याओं तथा औद्योगिक वातावरण में आ रहे बदलावों को लेकर विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान श्रमिक हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा आपसी समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वहीं, नवरतन बरेठ ने स्थानीय स्तर पर श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम सकारात्मक संवाद और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


