Korbavani.com। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सघन दबिश अभियान चलाकर 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक स्थायी वारंटी भी शामिल है। अलग-अलग मामलों में कुल 23 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में समन्वित कार्रवाई की गई। थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे।21 फरवरी को चलाए गए अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। पुलिस की निगरानी और तकनीकी समन्वय के चलते फरार वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे। अभियान के तहत सभी के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की अपीलकोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।अभियान के तहत आगे भी वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


