Korbavani.com। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरपाली तहसील के ग्राम पताड़ी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में 14 ग्राम पंचायतों की 600 महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Adani Foundation द्वारा Korba Power Limited के समीप किया गया। समारोह में पताड़ी, पहंदा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, ढनढनी, संडेल, कटबितला, देवरमल सहित आसपास के गांवों की 100 मितानिनों और 500 स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना और उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना रहा।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत, जनपद सदस्य रीना सिदार और जिला समन्वयक (मितानिन) वंदना गुप्ता सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कोरबा पावर लिमिटेड के प्रतिनिधियों और फाउंडेशन के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज देश के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता में उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा मिल रही है। विशेष रूप से मितानिनों के योगदान को सराहते हुए कोरोना काल में उनकी सेवाओं को याद किया गया।समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुदाय आधारित विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


