Korbavani.com। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश में 20 फरवरी 2024 को बांगो रेस्ट हाउस में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते की उपस्थिति रही। सम्मेलन का नेतृत्व नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते का सम्मान एवं विदाई भी की गई। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका से ही पार्टी की नींव मजबूत होगी। सम्मेलन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भावेश बनाफर, राधेश्याम, हीरा डहरिया, गणेश दास, राजलाल, बब्बू खान सहित वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा, घुरविंद दास, भारत सिदार, सनीच मिंज, यशवंत लाल इंगले, अनिल श्रीवास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह पाल, विनोद उर्रे, सूरज यादव और ग्राम पंचायत लेपरा की सरपंच चंद्रकला पोर्ते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन अशोक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक एकता और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।






