Uncategorized

संगठन के जमीनी नेता कुल सिंह कंवर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर श्री कुल सिंह कंवर की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन में उत्साह का वातावरण बन गया और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।श्री कंवर पूर्व में सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और जनजातीय समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके निवास और पार्टी कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button