Korbavani.com। कोरबा सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में रशियन हॉस्टल के पास स्थित करीब 60 मीटर लंबे लोहे के पुल को काटकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी मुकेश साहू अब जेल में है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड में पूछताछ की और बाद में पुनः न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुल को रात के अंधेरे में गैस कटर से काटकर कबाड़ के रूप में चोरी कर लिया गया था। घटना उजागर होने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि गिरोह का सरगना मुकेश साहू फरार था।फरारी के दौरान मुकेश साहू की ओर से अधिवक्ता कमलेश साहू अग्रिम जमानत के लिए प्रयासरत रहे। इसी बीच कोरबा न्यायालय में उसके खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी, यानी फर्जी बिल प्रस्तुत करने के मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। गिरफ्तारी वारंट प्रभावी रहने की स्थिति में अग्रिम जमानत मिलना कठिन माना जा रहा था। बताया जाता है कि वारंट निरस्त कराने की रणनीति के तहत वह भेष बदलकर, चेहरे पर नकाब और सिर ढंककर न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा और जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने जमानत मंजूर करते हुए जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिल गई और न्यायालय परिसर में घेराबंदी कर दी गई। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए जमानतदार प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया। बाद में सीएसईबी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कबाड़ चोरी और फर्जी बिल से जुड़े 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 में दीपका क्षेत्र में खदान से कोयला चोरी के मामले में उसे तीन वर्ष की सजा हो चुकी है। इसके अलावा चेक बाउंस के मामलों में भी उसे सजा मिल चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


