Uncategorized

Korba Breaking- पापा की परी बेटी बनी खूनी बेटी- समझाइश पर भड़की बेटी ने हंसिया से काट डाला अपना ही पिता को…

Korbavani.com। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के एसईसीएल प्रभावित ग्राम रलिया में दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है, जहाँ एक बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। 25 वर्षीय गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद पर धारदार हंसिया से जानलेवा हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। घर के भीतर हुए इस खौफनाक हमले में बेटी ने पहले पिता के सीने पर वार किया, फिर सिर पर लगातार प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमले की बर्बरता इतनी अधिक थी कि पिता को बचने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पिता बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों से नाराज़ थे और उसे गलत रास्ते से हटने की नसीहत दे रहे थे। इसी बात से नाराज़ होकर बेटी ने आपा खो दिया और हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला।घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी बेटी को तुरंत हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है।इस जघन्य अपराध से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं किएक समझाइश ने बेटी को इतना दरिंदा बना दिया कि उसने अपने ही पिता का खून कर डाला।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button