Uncategorized

बिजली कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा अपडेट, प्रबंधन से बनी कई अहम सहमतियां..

Korbavani.com। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ–महासंघ और विद्युत कंपनी प्रबंधन के बीच 9 फरवरी 2026 को हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी कई लंबित मांगों पर महत्वपूर्ण सहमति बनी। बैठक में पेंशन, पदोन्नति, भर्ती, वेतन और संविदा कर्मियों के मुद्दों पर स्पष्ट आश्वासन दिया गया। बैठक में बताया गया कि पुरानी पेंशन बहाली की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और प्रस्ताव उच्च प्रबंधन को भेजा जा चुका है। संविदा कर्मियों को राष्ट्रीय अवकाश में ड्यूटी पर अतिरिक्त वेतन, लंबी छुट्टी एवं एलडब्ल्यूपी मामलों का केस-टू-केस निराकरण किया जाएगा। इसके लिए समिति गठन पर सहमति बनी है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत छूट देने और सेकंड स्टेज में शामिल करने पर प्रबंधन ने परीक्षण के बाद सहमति व्यक्त की। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण आईटीआई कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति, सभी पदों के लिए कैरियर प्लानिंग, बाह्य स्रोत कर्मचारियों को प्रत्येक माह 7 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया गया। इसके साथ ही नई एवं विभागीय भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने, आठवें वेतन आयोग के अनुरूप वेज रिवीजन समिति गठन, सभी पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश तथा लिपिकीय वर्ग को कंप्यूटर भत्ता देने पर भी कार्यवाही का आश्वासन प्रबंधन की ओर से दिया गया।बैठक में तीनों विद्युत कंपनियों के शीर्ष अधिकारी एवं महासंघ के राष्ट्रीय-प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button