Uncategorized

Korba Breaking- सूने मकान की चोरी का कोरबा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मां–बेटा गिरफ्तार…

Korbavani.com । जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने मां–बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर और थाना कोतवाली कोरबा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी माणिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। 07 फरवरी की रात वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के बाहर और अंदर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपियों द्वारा मधुर फाइनेंस में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्रवाई के बाद सभी आभूषण बरामद कर लिए। बरामद किए गए आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 11 लाख 11 हजार रुपये आंका गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय वैष्णव उर्फ गोलू उम्र 31 वर्ष और लव कुमारी वैष्णव उम्र 50 वर्ष शामिल हैं, दोनों निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर डी-18, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1) और 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर और कोतवाली कोरबा थानों में दर्ज रहे हैं। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button