Korbavani.com- छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा आगमन पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम कटघोरा चौक में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता तथा समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रायपुर से कोरबा पहुंचे अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह हंसपाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह सैनी भी मौजूद रहे। कटघोरा में उनके स्वागत के लिए कोरबा से भाजपा के कई वरिष्ठ व युवा पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंचे।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत सिंह सहित भाजपा मंडल कटघोरा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा सिख समाज एवं मुस्लिम समाज के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्रीय विकास पर भी सकारात्मक चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह ने अध्यक्ष के आगमन को कोरबा जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


