Uncategorized

कोरबा में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमि पूजन व शिलान्यास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की रहेगी ऐतिहासिक उपस्थिति…

Korbavani.com।भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा संगठन को सशक्त और मजबूत आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन 02 फरवरी 2026, सोमवार को किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राजनीति के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी। आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा पवन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व के अनुसार “अटल स्मृति भवन” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर निर्मित किया जाएगा। यह भवन आने वाले समय में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों और रणनीतिक निर्णयों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे, पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड, कोरबा में किया जाएगा। भाजपा जिला संगठन ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button