Uncategorized

Korba Breaking- कुंभ हादसा- 10 मृतकों के परिजनों को मंत्री लखनलाल देवांगन ने सौंपे चेक, हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को मिला सहारा…

Korbavani.com- फरवरी माह में कुंभ यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगतिनगर, कलमीडुग्गु के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद उद्योग मंत्री व स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन ने परिजनों को 1-1 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की थी। रविवार को मंत्री श्री देवांगन ने कोहड़िया स्थित अपने निवास कार्यालय में सभी 10 मृतकों के परिजनों को चेक सौंपे। इस दौरान वार्ड पार्षद राधा महंत और मुकुंद सिंह कंवर भी मौजूद रहे। परिजनों ने इस सहयोग के लिए मंत्री के प्रति आभार जताया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button