Korbavani.com- एटीएम मशीन से पैसा निकालने आए लोगों को शातिराना तरीके से लूटने वाले एक आरोपी को डायल 112 की टीम ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, अचलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कैसे करते थे वारदात? जानकारी के अनुसार, आरोपी अरफात शेख (21 वर्ष), पिता मो. अशफाक और इशरत नामक युवक बालको परसाभाटा स्थित हिटाची एटीएम को निशाना बना रहे थे। उनका तरीका बेहद चालाकी भरा था। वे एटीएम मशीन के कैश आउटलेट (जहां से पैसा निकलता है) पर काली पट्टी चिपका देते थे, जिससे ग्राहक द्वारा निकाला गया पैसा बाहर नहीं आता था। ग्राहक यह समझता था कि एटीएम में खराबी है और पैसे नहीं निकले। जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकलता, आरोपी पट्टी हटाकर पैसे लेकर मौके से फरार हो जाते थे। इस तरह कई लोग बैंक के चक्कर काटते रह जाते थे, जबकि आरोपी वारदात कर चुके होते।
डायल 112 की सतर्कता से हुए गिरफ्तार– घटना की सूचना डायल 112 को दी गई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक हिमाचल सिंह कंवर और वाहन चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर पहुंचे और दो आरोपी में से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी फरार फिलहाल एक आरोपी को पकड़ बालको थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की अपीलपुलिस ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम से पैसे निकालते समय यदि कोई असामान्य गतिविधि नजर आए या मशीन में कोई रुकावट हो, तो तुरंत पुलिस या बैंक को सूचित करें।




