डॉ. संजय गुप्ता अध्यक्ष, कैलाश पवार संरक्षक, डॉ. डीके आनंद सचिव निर्वाचित..
Korbavani.com- कोरबा जिले में सीबीएसई से संबद्ध 36 स्कूलों की भागीदारी के साथ सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें प्राचार्यगणों ने आपसी सहयोग और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता जताई।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं– संरक्षक कैलाश पवार (प्राचार्य, डीपीएस बालको)। अध्यक्ष (President) डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य, इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका)। उपाध्यक्ष (Vice President) किरण तिवारी (प्राचार्या, कैरियर पब्लिक स्कूल, मुड़ापार)। सचिव (Secretary)– डॉ. डी.के. आनंद (प्रबंधक, सेंट ज़ेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा)। कोषाध्यक्ष (Treasurer)– डी.एस. राव (प्राचार्य, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा)। सह-सचिव (Joint Secretary)- भूपेन्द्र पांडेय (प्राचार्य, आर्यन पब्लिक स्कूल)। सह-कोषाध्यक्ष (Joint Treasurer)– संजीव खाखा (प्राचार्य, सेंट पेलोटी स्कूल, कोरबा) इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यगण के रूप में रिंकू बैरागी, सचिन शुक्ला, नूर मसीह, नारायण सिंह, डॉ. असद अहमद, स्मिता नायर, लीजा फ्रांसिस और मोना ठाकुर को चयनित किया गया।
सहयोग, समन्वय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहेगा फोकस- सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई कि यह कार्यकारिणी आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सांस्कृतिक सहयोग, खेल, शैक्षणिक आदान-प्रदान, मूल्य आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी।
पदाधिकारियों के प्रेरक विचार– संरक्षक कैलाश पवार ने कहा,”सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स एक दीर्घकालिक और दूरदर्शी योजना है। इसकी वजह से ही हम आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बहुआयामी प्रतिभा विकास का उदाहरण बन सके हैं। सहोदय मॉडल के अंतर्गत हम बच्चों के अकादमिक और सह-पाठ्यक्रम विकास को प्राथमिकता दे पाते हैं। सचिव डॉ. डी.के. आनंद ने अपने विचार रखते हुए कहा, सहोदय का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना है। इससे न केवल ज्ञान साझा होता है, बल्कि हम एक दूसरे की चुनौतियों को भी बेहतर समझ पाते हैं। सहोदय शिक्षा में गुणवत्ता, संस्कृति, साहित्य, कला और खेल के क्षेत्र में परस्पर सहयोग का प्लेटफॉर्म है।
अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा– सहोदय कॉम्प्लेक्स एक ऐसा मंच है जो सभी सीबीएसई स्कूलों को जोड़ता है और साझा रणनीतियों पर कार्य करने की प्रेरणा देता है। यहां विद्यालय एक साथ आकर समस्याओं पर चर्चा करते हैं, समाधान निकालते हैं और शिक्षा में उत्कृष्टता के नए आयाम गढ़ते हैं।
क्या है ‘सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स’? सहोदय” का अर्थ है – ‘साथ मिलकर आगे बढ़ना’, और यही विचारधारा इसे अन्य शैक्षणिक संगठनों से अलग बनाती है। यह कॉम्प्लेक्स सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों का समूह होता है जो सहयोग, विचार-विमर्श, और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देता है। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के माध्यम से सदस्य स्कूल पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, शिक्षण विधियों और छात्रों के विकास से जुड़ी रणनीतियों पर मिलकर काम करते हैं। संगठन के उद्देश्यसदस्य स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देनासाझा गतिविधियों के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करनासांस्कृतिक, साहित्यिक व खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देनाशिक्षण विधियों व मूल्यांकन पद्धतियों का नवाचारराष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर प्रभावी बनाना। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोरबा जिले के सीबीएसई स्कूल शिक्षा में नई ऊंचाइयों की ओर संगठित प्रयासों से अग्रसर हैं। सहोदय कॉम्प्लेक्स उनके बीच समन्वय और सहयोग की मजबूत कड़ी के रूप में काम करता रहेगा।




