Uncategorized

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से घटेगी मातृ-शिशु मृत्यु दर, 9 व 24 तारीख को होंगे विशेष जांच शिविर..

हर गर्भवती महिला को मिलेगी निःशुल्क जांच व विशेषज्ञ परामर्श..

Korbavani.com- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को विशेष मातृत्व जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह अभियान जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उच्च रक्तचाप, एनीमिया, गर्भकालीन मधुमेह, हार्मोनल असंतुलन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार हेतु ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है।इस योजना के तहत गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाता है। साथ ही, उन्हें जरूरी दवाइयां और पोषण संबंधी सलाह भी उपलब्ध कराई जाती है।

डॉ. केशरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की निम्नलिखित प्रमुख जांचें की जाती हैं- उच्च रक्तचाप, गर्भकालीन मधुमेह, हीमोग्लोबिन (एनीमिया)HIV, सिकल सेल, मलेरिया CBC, HBsAg, VDRLरक्त समूह जांच, वजन, सोनोग्राफी, सुरक्षित प्रसव योजना, पोषण, परिवार नियोजन परामर्श।

अभियान का उद्देश्य न केवल गर्भवती महिलाओं की सेहत की निगरानी करना है, बल्कि गंभीर जटिलताओं की पहचान कर समय रहते उचित उपचार सुनिश्चित करना है। कलेक्टर अजीत वसंत एवं सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करें और PMSMA दिवस पर शासकीय अस्पतालों में पहुंचाकर जांच करवाएं।साथ ही, उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इस अभियान के तहत जांच कराने के लिए प्रेरित करें। यह प्रयास मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button