Uncategorized

माचाडोली स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का किया स्वागत..

Korbavani.com- 1 जुलाई पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचाडोली में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह एवं जनपद सदस्य अंजू भोला गोस्वामी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लालपुर सरपंच धनेश्वर सिंह, पाथा सरपंच सुखसाय, प्राचार्य श्री भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकगण, पंचायत सचिव मोहम्मद हसन, उपसरपंच टैक्सी सिंह तथा पूर्व उपसरपंच राजेंद्र प्रसाद पांडे भी मौजूद रहे।दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्सव में भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button