Uncategorized

Korba Breaking- नेशनल हाईवे 130 पर बस-ट्रेलर भिड़ंत, कई घायल – ड्राइवर व कंडक्टर फरार.. देखें वीडियो…

Korbavani.com- 01 जुलाई बीती रात करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौदखार के पास बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। झारखंड के गढ़वा से रायपुर जा रही दुबे ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री घायल हो गए, वहीं एक यात्री बस की सीट में बुरी तरह फंस गया जिसे पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।हादसे के बाद घायलों को 112 की सहायता से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्री अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।बताया गया कि ट्रेलर का चालक वाहन किनारे खड़ा कर आराम कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बस के चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना घटित हुई। स्लीपर में सो रहे यात्रियों की नींद जोरदार टक्कर से टूटी और वे घबराकर बाहर निकले। हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और कंडक्टर फरार हो गए। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button