Korbavani.com- कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी के रावणभांठा जंगल में अवैध रूप से की जा रही बहुमूल्य वृक्षों की कटाई का मामला उजागर हुआ है। यह इलाका गुरसिया बीट के अंतर्गत आता है, जहां धवरा और बीजरा प्रजाति के पेड़ों को टांगे और आरा मशीन से काटा गया था। लकड़ी को तस्करी के उद्देश्य से रात में बाहर ले जाने की तैयारी थी, लेकिन ग्राम सरपंच व ग्रामीणों की सजगता से समय रहते इसे रोका गया। सरपंच पति जजमान सिंह, उपसरपंच पति विनोद उर्रे, पंच भोला धनुहार समेत ग्रामीणों को जानकारी मिली कि जंगल में अवैध कटाई हो रही है। तत्काल बिट गार्ड को सूचित किया गया, हालांकि प्रारंभ में वन विभाग ने अनदेखी की कोशिश की। बाद में ग्रामीणों के दबाव पर डिप्टी रेंजर तेरस राम कुर्रे, बिट गार्ड ऋषभ राठौर व रोशन पांडे मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में कटे हुए पेड़ पाए गए। यह स्पष्ट हुआ कि लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही थी और विभाग की ओर से कोई नियमित निगरानी नहीं हो रही थी। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व बीट क्षेत्र में सतत गश्त की मांग की है। मामला विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बन गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
9 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
9 hours ago


