Korbavani.com- थाना बाराद्वार अंतर्गत अकलसरा गांव में 24 जून मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के पैसों के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय धनीराम शिकारी ने अपने छोटे भाई मनीराम शिकारी (निवासी अकलसरा) की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर मनीराम के शव को उसके घर के परछी में कपड़े से ढंका पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना का चश्मदीद गवाह मृतक का 12 वर्षीय पुत्र राजू शिकारी है, जिसने बताया कि 24 जून की रात लगभग 8 बजे उसके पिता और चाचा के बीच आवास योजना की किस्त के 40 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी धनीराम ने टांगी से मनीराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ स्थित बस स्टैंड से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह पैसे नहीं देना चाहता था, इसी बात पर विवाद में उसने हत्या की।पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून से सना कपड़ा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्रवाई में सउनि यशवंत राठौर, प्रआर विजय पटेल, देवनारायण चंद्रा, आरक्षक योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, दिलसाय सोनवानी, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं महिला आरक्षक लक्ष्मीन सिदार की अहम भूमिका रही।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
19 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
19 hours ago


