Uncategorized

Korba Breaking- श्वेता हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, सीएमएचओ ने पाए गंभीर अनियमितताएं…

Korbavani.com – रिसदी मार्ग स्थित श्वेता हॉस्पिटल, जहां हाल ही में प्रसूता अंजलि सिंह की मौत के बाद से लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहे हैं, एक बार फिर विवादों में है। इस बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने टीम के साथ हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नर्सिंग होम एक्ट के तहत कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिनका पालन अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा था। सीएमएचओ ने प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए तत्काल जवाब मांगा है और कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल को बंद करने की मांग तेज हो गई है।

साथ ही कुछ दिन पहले अजगरबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा मां और शिशु की मौत के मामले में भी स्वास्थ्य विभाग से संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button