Korbavani.com- कोरबा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत संविदा पदों के लिए आयोजित लिखित/कौशल परीक्षा के संबंध में दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा-आपत्ति उपरांत अनंतिम वरीयता सूची को जारी कर दिया गया है। यह सूची कार्यालयीन सूचना क्रमांक Q1, दिनांक 03 जून 2025, क्रमांक 5815 दिनांक 05 जून 2025 एवं क्रमांक 5758 दिनांक 04 जून 2025 के संदर्भ में प्रकाशित की गई है।आवेदक इन सूचियों को जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही जिला कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची उपलब्ध है।यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई वरीयता सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह दिनांक 30 जून 2025, सायं 5:30 बजे तक अपने दावा-आपत्ति का अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।अतः सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




