Uncategorized

खाद वितरण में घोटाले के आरोप- नवापारा समिति में किसानों से भेदभाव, सभापति ने दिए जांच के निर्देश…

Korbavani.com- करतला बरसात की शुरुआत के साथ ही खेती-किसानी का मौसम जोर पकड़ने लगा है और किसानों को खाद की सख्त आवश्यकता महसूस हो रही है। लेकिन आदिवासी सेवा सहकारी समिति नवापारा (रामपुर) में खाद वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। प्रबंधक की मनमानी के चलते अधिकांश किसान खाद के लिए रोज समिति के चक्कर काटने को मजबूर हैं।कुछ को एक बोरी, चहेतों को भरपूर खादजानकारी के अनुसार समिति प्रबंधक द्वारा किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसी किसान को एक बोरी खाद देकर चलता किया जा रहा है, किसी को दो बोरी, जबकि कुछ खास और चहेते किसानों को उनके रकबा से अधिक मात्रा में खाद दे दिया गया है। इस मनमानी से नाराज किसानों में असंतोष है।जिला पंचायत सभापति ने लिया संज्ञानकिसानों की इस समस्या की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सभापति सावित्री अजय कंवर स्वयं नवापारा समिति पहुंचीं और किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने उन्हें समिति प्रबंधक की लापरवाही और भेदभाव की जानकारी दी।सभापति महोदया ने समिति में हो रही गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से चर्चा की और जल्द ही सभी पात्र किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्रशासनिक हस्तक्षेप की उठी मांगग्रामीणों और कृषकों का कहना है कि समिति में लंबे समय से ऐसी गड़बड़ियां चल रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जांच और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। किसानों ने मांग की है कि निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी कृषक वंचित न रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button