Korbavani.com- ज़िला सक्ती के बाराद्वार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन सिरप सप्लाई करने वाले फरार मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चूड़ामणि यादव उर्फ वासु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लारीपानी, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।प्रकरण में पहले ही गिरफ्तार किए गए आरोपी रितेश गबेल को कोडिन सिरप की सप्लाई इसी आरोपी द्वारा की गई थी। आरोपी चूड़ामणि यादव पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन टीम द्वारा सघन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक दिलसाय सोनवानी, अजय बंजारे और रामनिवास उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 21(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
17 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
17 hours ago


